page contents

independence day speech Hindi | 15 august 2021 best speech hindi

Spread the love

“स्वतन्त्रता दिवस भाषण” 15nth August Independence Day Speech hindi – दोस्तों, तमाम कोशिशी और अनेकों भारतीय  कुर्बानियों के बाद जाकर भारत मुग़लों और ब्रिटिश हुकूमत के 300 सालो की गुलामी बेड़ियों  से आज़ाद हो पाया है| इसलिए गुलामी क्या होती है ? आजादी की कीमत क्या होती है ? ये एक भारतीय से बेहतर आपको  कोई और नहीं बता सकता.

 

नमस्कार दोस्तों मै सुमित मौर्या स्वागत करता हु आपका अपने इस blog –  mauryamotivation.com मे.

आज हम स्वतन्त्रता दिवस के इस महान पर्व पर आपके लिए जबर्दस्त “स्वतन्त्रता दिवस भाषण” 15nth August Independence Day Speech hindi मे लेकर आए है | 

15nth August Independence Day Speech के इस आर्टिकल मे आपको देश भक्ति शायरी भी मिलेगी |

आज हम आपको भारत के स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली इतिहास से ले कर, स्वतंत्रता दिवस को भारत मे किस तरह मनाया जाता है, तक सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे है , जिसे पढ़ने और जानने के बाद आपका सीना गर्व से फूल जाएगा. 

 

independence day speech Hindi | 15 august 2021 speech in hindi

स्वतन्त्रता दिवस पर भाषण

लड़े जंग वीरों की तरह,
जब खून खौल फौलाद हुआ |
मरते दम तक डटे रहे वो,
तभी तो देश आजाद हुआ ||

 

आदरणीय प्रधानाचार्यजी, आदरणीय अतिथि महोदय,  सभी अध्यापकगण, और मेरे प्यारे मित्रों  मैं | बहुत खुश हूँ की आज हम यहाँ पर अपने देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष  पर एकत्रित हुए है। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ/देती हूँ। आज का मेरा यह भाषण देश की आज़ादी के लिए शहीद हो चुके सभी क्रांतिकारियों को समर्पित है |

“15 अगस्त” भारत मे एक  राष्ट्रीय पर्व और स्वतन्त्रता दिवस  के रूप मे मनाया जाता  है। मुग़लो के आक्रमण के बाद भारत की अखंडता टूट कर कई रियासतो मे बंट चुकी थी | 18वीं  सदी आते आते  भारत के कई  हिस्सो  पर मुग़लों का शासन हो चुका था | मुग़लों का अतत्याचार भारत झेल ही रहा था की इतने मे ब्रिटिश शासन भारत के अनेक रियासतो पर कब्जा कर , भारतियों की कई तरह की आज़ादी छीनते हुए अत्याचार की लाठी चलाना शुरू कर चुका था ।

 

मुगलो के खिलाफ प्लासी और बक्सर युद्ध के बाद  भारत अपनी स्वतन्त्रता वापिस पाने के लिए जंग का ऐलान कर चुका था | इसके बाद समय समय पर वीर मराठा शिव जी , टीपू सुल्तान  , महारानी लक्ष्मी बाई और मंगल पांडे जैसे वीर और प्रचंड क्रांतिकारियों ने मुग़लो और अंग्रेजी शासन को धूल चटाई |

19वीं  सदी आते आते अँग्रेजी हुकूमत अपने पैर लगभग पूरे भारत मे पसार चुकी थी | जिसके चलते भारतियों  के अंदर स्वतन्त्रता पाने की  ज्वाला भड़कने लगी थी |

भारत को अँग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्र करवाने के मकसद से भारत के कोने कोने से महात्मा गांधी , वीर सावरकर , बल गंगाधर तिलक , लाला लाज पतराए , उधम सिंह और भगत सिंह जैसे कई वीर क्रांतिकारी स्वतन्त्रता संग्राम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगे | भारत के कई हिस्सो से क्रांतिकारी सक्रिय होने लगे और भारतीयो को एक जुट कर जंग छेड़ दिये |

एक तरफ जहां अहिंसावादी महात्मा गांधी के दांडी मार्च , नमक आंदोलन , विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और सत्याग्रह जैसे जबर्दस्त आंदोलन ने अँग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी थी तो वहीं दूसरी तरफ  भगत सिंह , उधम सिंह,  वीर सावरकर , राजगुरु और  सहदेव जैसे कई वीर आंदोलन कारियों के  प्रचंड  साहस ने अंग्रेज़ो को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था |

15 अगस्त 1947 को प्रधान मंत्री जवाहर लाला नेहरू द्वारा  लाल किले से भारत की आज़ादी की घोषणा की गई अंततः तमाम संघर्ष और कुर्बानियों के बाद  भारत 250 साल की गुलामी बेड़ियो से आज़ाद हुआ |

सभी वीर क्रांतिकारियों  ने अपने अपने तरीके से भारत को आज़ादी दिलवाने मे बढ़ चढ़ कर भूमिका निभाई और सच्ची देश भक्ति का सबूत दिया | देश के लिए मर मिटने वाले उनसभी शहीदो को मेरा शत शत नमन है जिनकी बदौलत भारत आज स्वतन्त्रता की सांस  ले पा रहा है |

आखिर मे देश के लिए कुछ लाइने बोल कर इस भाषण को खत्म करना चाहूँगा |

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये….जय हिन्द वंदे मातरम 

 

 

इसी दिन 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा लाल किले पर ब्रिटिश झण्डा उतार कर भारतीय  झण्डा फहराया गया | लाखो भारतीय उस समय वहाँ मौजूद थे जो इस अद्भुत घटना के साक्षी बने यह दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था |

तब से लेकर आज तक उसी परंपरा को निभाते हुए प्रधान मंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा फहरा कर आज का दिन देश भर मे स्वतन्त्रता के रूप मनाया जाता है |

independence-day-speech-Hindi
independence day

 

भारत मे कैसे मनाया जाता है स्वतन्त्रता दिवस – independence day speech Hindi

पूरे भारत मे 15 august यानी  independence Day पूरे हर्षो उल्लास और जोश के साथ मनाया जाता है | भारत के तमाम स्कूल कॉलेजो और सोसाइटी मैदानो मे स्वतन्त्रता दिवस को मनाने की तैयारी की जाती है | इन सभी जगहो पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्र गान किया जाता है | इसके बाद कई तरह के प्रोग्राम जैसे भाषण प्र्तियोगिताए , कविताएं , सांस्कृतिक सम्मेलन , नाच गाने , देश भक्ति गीत और देश भक्ति नाट्य क्रम चलाए जाते है | |

लाल किले पर 15 August independence Day की तैयारी कुछ दिन पहले से ही आरंभ कर दी जाती है | क्योकि यहाँ पर देश का सब्स बड़ा और भव्य आयोजन किया जाता है जिसको अच्छे से संचालित करने के लिए कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है |

इस दिन सबसे पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्वारा शहीदो को याद करते हुए 21 तोपों की सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी जाती है | इसके बाद प्रधानमंत्री महोदया द्वारा दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराते है जिसके तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू होता है |

इसके बाद  माननीय प्रधानमंत्री जी अपने भाषण से देश वासियों को संबोधित करते है | राष्ट्रपति भी अपने राष्ट्र के प्रति संदेश देते हैं।

इसके बाद चुने हुए फ़ौजियों और पुलिस कर्मियों और शहीद हो चुके सेनानियों को प्रधानमंत्री द्वारा पुरुषकार और सम्मान दिया जाता है |

इसके बाद राजपथ मार्ग पर सेना मार्च होता है और  सेना रोगटे खड़े कर देने वाले  अपने बल का प्रदर्शन दिखाती है जो की भारतीय सेना शक्ति के प्रतीक को दर्शाता है | इसके बाद तमाम राज्यो से आई तरह तरह की सांस्कृतिक झाकिया निकाली जाती है |

लाल किले के इस समारोह मे कई नामी गिरामी हस्तियाँ  शिरकत करती है और विदेशी अतिथिगनों के साथ हजारो भारतीय भी इस अद्भुत समारोह को देखने आते  है |

हमारा देश भारत  15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इस लिहाज से  भारत अपना  75वां स्वतंत्र दिवस मनाने  जा रहा । हमारे देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए है । 

आज भारत , कृषि विज्ञान , अंतरिश विज्ञान , खेल जगत , शिक्षा के क्षेत्र मे , स्वास्थ्य क्षेत्र मे और कई तरह की टेक्नोलोजी के क्षेत्र मे बहुत आगे निकल रहा है खूब तरक्की कर रहा है | हमारा भारत एक सुखी और स्मृध भारत बनने की राह मे तेजी से आगे बढ़ रहा है |

आखिर मे यही कहना चाहूँगा की जो लोग बुराई के रास्ते पर चल रहे है वो इस आज़ादी के दिन का और तमाम शहीदो का सम्मान करते हुए  अभी से बुरे काम छोड़ और भारत को एक स्मृध देश बनने मे अपनी भागीदारी दें | जय हिन्द …..

तो दोस्तों 15nth August Independence Day Speech hindi आपको कैसी लगी  कमेन्ट करके जरूर बताए | independence day speech Hindi की यह पोस्ट अधिक से अधिक लोगो मे शेयर करें ताकि वह भी इस independence day speech Hindi को पढ़ कर जानकारी हासिल कर सके | इस independence day speech Hindi को आप 15nth अगस्त वाले दिन भाषण प्रतियोगिता मे जरूर बोले|

 

इन्हे भी पढ़े

Motivation से भर देने वाली ये अद्भुत speech जरूर पढ़े ?


Spread the love

Leave a Comment

mauryamotivation