page contents

walmart success story एक newspaper बेचने वाला

Spread the love

walmart success story– दोस्तों   यदि आपसे पूछा जाए की आज के समय मे दुनिया का सबसे अमीर इंसान कौन है तो आप कहोगे की बिलगेट्स जी हाँ बिलकुल सही लेकिन बिलगेट्स से पहले जो दुनिया का सबसे अमीर इंसान था वो एक समय मे अमेरिका की गलियों मे  दूध और अखवार बेचा करता था | उसका नाम  था सैम वॉल्टन (sam walton) | 

 

 

1982 से 1992 तक सैम वॉल्टन (sam walton) ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे इसके बाद सैम वॉल्टन (sam walton) की मौत के बाद बिज़नस के रेविन्यू मे कुछ गिरावट आई जिसके चलते बिलगेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का  revenue walmart के  revenue को क्रोस कर गई | इसी के साथ बिलगेट्स दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए |

 

 

लेकिन बिलगेट्स भी सैम वॉल्टन (sam walton) को ही अपना आदर्श मानते है  और उन्ही के बताए हुए बिज़नस टिप्स और रुल्स को फॉलो करके वो इतनी आगे तक पहुँच पाए है |

 

 

यहाँ तक की amazon के संस्थापक jeff bezos भी सैम वॉल्टन (sam walton)  की  बिज़नस  रणनीति और उनकी सोच से प्रेरित होकर ही इतने सफल बिज़नस मैन बन पाए है | तो आज हम इनकी कहानी से बहुत कुछ सीखेंगे| walmart success story

 

 

सैम वॉल्टन (sam walton) walmart के  संस्थापक (founder) है | जी हाँ वही walmart कंपनी  जो की दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है जैसे flipkart और amazon दुनिया की सबसे बड़ी e-commerce कंपनी है |

आज इस कंपनी की सालाना टर्नओवर /revenue करीब 500 आरभ ($) डॉलर है | 28 देशों मे 12 हजाए रेटेल स्टोर और clubs है इस कंपनी के |

भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के 77 फीसदी शेयर खरीदने के बाद ये कंपनी सुर्खियों में है. walmart मे कुल 2.5 मिलियन  कर्मचारी  काम करते है | 

 

walmart रिटेल स्टोर इतना बड़ा है की इसमे एक दिन मे जीतने लोग शॉपिंग के लिए जाते है उतनी पूरी कनाडा की population भी नहीं है | walmart success story

 

 

तो आखिर कैसे एक छोटी सी रेटेल स्टोर शॉप दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी प्रोडक्टस वाली  रिटेल कंपनी बन गई ?

आखिर कैसे एक समय मे अमेरिका की गलियों मे  दूध और अखवार  बेचने वाला इंसान अपने एक क्रिएटिव(creative) आइडिया के चलते दुनिया का सबसे अमीर इंसान बन गया ?

आखिर कैसे एक इंसान प्रोडक्टस को बेचने के नए तरीके तथा अपने sales पैशन के चलते कामयाबी का एक नया इतिहास रच डाला |

 

 

तो चलिये जानते है सैम वॉल्टन (sam walton) के  पैशन ,संघर्ष और कामयाबी  की एक अनूठी दास्तां |

walmart success story

walmart-success-story

 

सैम वॉल्टन का जन्म एक किसान के घर अमेरिका के एक गाँव ओक्लाहोमा में 1918 में हुआ था | सैम वॉल्टन के पिता जी एक  किसान थे

जो की खेती के साथ दूध और अंडे बेच कर घर का खर्च संभालते थे | कुछ साल बाद जब दूसरे बेटे का जन्म हुआ तो खर्चे भी बढ़ गए जिसके चलते खेती दूध अंडों से होने वाली आमदनी कम पड़ने लगी |

 

इसके इलवा गाँव मे अच्छा स्कूल को और शिक्षा व्यवस्था न होने पाने की वजह से पिता जी को बच्चो के भविष्य की चिंता होने लगी | गाँव मे नौकरी के कोई अवसर नहीं थे | हालात दिन पर दिन बत्तर होते जा रहे थे |

 

इन सब बातों को ध्यान मे रखते हुए सैम वॉल्टन के पिता ने गाँव छोड़ कर शहर मे  शिफ्ट होने का निर्णय लिया | पिता जी ने सारा  सामान समेटा और परिवार सहित शहर मे आकार बस गए |

walmart success story

 शहर मे पिता जी छोटे मोटे काम करते थे दिन रात मेहनत करके अच्छी आमदनी कमा लेते थे जिसके चलते पिता जी ने बच्चो को अच्छे स्कूल मे दाखिला दिला दिया |उस समय सैम वॉल्टन 5 वर्ष के थे |

 

भारी मंदी से अर्थव्यवस्था हुई खराब – walmart success story

वो कहते हैं न की जिंदगी कभी सीधे सीधे नहीं चलती | सैम वॉल्टन जब 12 वर्ष के हुए तो यह समय था 1930 का | यह वो समय था जब अमेरिका मे भारी मंदी आ गाई जिसके चलते पूरा अमेरिका अर्थव्यवस्था की बदहाल हालत से गुज़र रहा था | 

मंदी के दौर का यह असर पिता की आमदनी पर पड़ा | इस तरह घर की आर्थिक हालत को देखते हुए सैम वॉल्टन ने आर्थिक मदद  के इरादे से पढ़ाई के साथ साथ गलियों मे दूध और अखवार बेचना भी शुरू कर दिया |

लेकिन इस दौरान सैम वॉल्टन ने कभी भी पढ़ाई नहीं छोड़ी | 

 

हमेशा के लिए कोलम्बिया मे आकर बस गए – walmart success story

 

कुछ समय बाद अमेरिका से मंदी का दौर समाप्त होने लगा इससे सैम वॉल्टन के परिवार की आर्थिक हालत सुधरने लगी | जिसके चलते अच्छे रोजगार अवसरो को तलाशते हुए सैम वॉल्टन का परिवार हमेशा के लिए कोलम्बिया मिजोरी मे आकर बस गया |

 

 

संघर्स भरा सफर 

अब सैम वॉल्टन यहाँ पर अपना अधिकतर समय स्कूल मे लगे  लगा जिसमे वह स्कूल की कई प्रक्रियाओं मे भाग लेने लगा |

यही से कई कामयाब लोगो के बारे मे जानने को मिला |

जिसके चलते सैम वॉल्टन को एक बात समझ आने लगी की अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए आगे पढ़ाई जारी रखना और पढ़ते रहना बहुत जरूरी है |

 

दूध बेचा गड़िया साफ की 

आगे चल कर collage मे पढ़ाई का खर्चा पहले से बहुत ज्यादा होगा |

ऐसा सोचते हुए तथा  परिवार के हालातों को देखते हुए अपना आगे का खर्चा सैम वॉल्टन को खुद ही उठाना था |

जिसके चलते सैम वॉल्टन ने सुबह सुबह अखवार और दूध बेचने के बाद स्कूल से वापिस आकर होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को धोने का काम  भी शुरू कर दिया |

इसके बद शाम 7 से 9 बजे के बीच रेस्टोरेन्ट मे ऑर्डर लेने का कम भी करने लगा | इन सभी कामो को करते हुए एक दिन सैम वॉल्टन ने अपनी इक्नोमिक्स की ग्रेजुएशन भी पूरी कर ली | 

walmart success story

 

जे सी पेन्नी कंपनी मे मिली जॉब 

ग्रेजुएशन पूरी होते ही बिना समय गँवाए  सैम वॉल्टन दो दिन बाद जे सी पेन्नी नाम की कंपनी से उन्होंने अपना करियर बतौर सेल्स ट्रेनी शुरू किया | 

यहाँ पर उन्हे महीने के 85$ डॉलर मिलते थे | यहाँ 18 महीने काम करने के बाद 1992 मे वल्डवार टू के दौरान सैम वॉल्टन सेना मे भर्ती हो गए |

इसी दौरान 1943 मे सैम वॉल्टन ने एलन नाम की लड़की से विवाह कर लिया | 1946 तक  वल्डवार टू खत्म होने तक सैम वॉल्टन  ने सेना मे अपने सेवाएँ दी | इसके बद सैम वॉल्टन सेना से रीजाइन करते हुए कुछ अपना करने की ठानी |

 

 

खुद का multiproduct रिटेल स्टोर खोलने का एमएन बनाया 

सैम वॉल्टन स्टोर मे काम करने पहले से ही बहुत अनुभव था जिसमे उसको यह प्रोडक्ट्स sales का काम करना बहुत पसंद था |

इसी मानसिकता को लेकर  सैम वॉल्टन  अपना खुद का multiproduct रिटेल स्टोर खोलने का मन बनाया | सेना मे काम करने दौरान सैम वॉल्टन ने लगभग 5 हज़ार डौलर जमा कर लिए थे | 

इससे पहले सैम वॉल्टन अपना खुद का नया स्टोर खोलते उससे पहले एक दिन सैम वॉल्टन की  नजर एक ऐसे स्टोर पर पड़ी जो कुछ नुकसान मे चल रहा था |

सैम वॉल्टन ने उस स्टोर मे गए तो बात करने पर पता चला की उस स्टोर के मालिक इस स्टोर को 25 हजार डॉलर मे बेचना चाहते है |

सैम वॉल्टन इस स्टोर को खरीदना चाहते थे  लेकिन उनके पास सिर्फ 5 हज़ार डॉलर ही थे |

 

जिसके चलते सैम वॉल्टन ने पार्टनरशिप के लिए अपने  कुछ दोस्तों से बात करी लेकिन किसी ने भी साथ नहीं दिया कोई भी दोस्त इस स्टोर मे पैसा नहीं लगाना चाहता था | 

 

20 हज़ार डॉलर का मिला लोन 

इसके बाद वो बैंक से लोन लेने गए तो बैंक वालो ने भी इसके लिए लोन देने से माना कर दिया |  फिर भी सैम वॉल्टन ने हिम्मत नहीं हारी |

इसके बाद  वो कुछ investaor से मिले लेकिन investors ने उस स्टोर मे पैसा लगाने से इंकार कर कर दिया जो पहले से ही घाटे मे चल रही हो | इस तरह यहा भी सैम वॉल्टन के हाथ सिर्फ निराशा ही आई |

इस सब के बावजूद भी सैम वॉल्टन इरादे ज़रा सा भी टस से मस न हुए | क्योकि सैम वॉल्टन को खुद पर विशाव था की वो एक दिन इस स्टोर को profit मे ले आएगा |

 

एक दिन जब  सैम वॉल्टन के फादर इन लो को अपने दामाद  सैम वॉल्टन के बारे मे यह सब पता चला तो

उन्होने सैम वॉल्टन के  इस विश्वास को देखते हुए 20 हज़ार डॉलर का लोन दे दिया |

सैम वॉल्टन बिना देरी किए उस वराइटी स्टोर खरीद लिया और कुछ ही महीनो मे अपने अनुभव,विश्वास  और criativity के चलते घाटे मेय चल रहे  स्टोर को जबर्दस्त profit के रास्ते पर ला दिया  | जिसके चलते सैम वॉल्टन जल्दी ही अपना 20 हज़ार डॉलर का कर्जा भी पूरा कर दिया |

यहीं से सैम वॉल्टन की जिंदगी ने एक बहुत बड़ी करवट ली |

 

सेल्स बढ़ाने की अद्भुत तरीके

सैम वॉल्टन ने अपने स्टोर के प्रॉफ़िट और रेविन्यू को बढ़ाने के लिए स्टोर के बाहर एक आइसक्रीम का ठेला लगवा दिया | और आइसक्रीम बहुत कम दाम पर sale करवाने लगे

 

जिसके चलते जब लोग अपने परिवार के साथ सस्ती आइसक्रीम खाने आते तो उनकी नजर सैम वॉल्टन के वराइटी स्टोर के विंडो पर पड़ती जहां पर कई प्रकार के product पर  डिस्काउंट ऑफर नजर आते | लोगो को यही डिस्काउंट का लालच उन्हे स्टोर के अंदर खीच लाता| 

walmart success story

इस तरह उनकी इस creative sales ट्रिक ने स्टोर का  प्रॉफ़िट sales और रेविन्यू को बढ़ाने मे बहुत अच्छा काम किया |

इसके बाद सैम वॉल्टन दूसरे शहर तक चला जाता और वहाँ से बिना किसी मिडल मैन की मदद से अपने कस्टमर के लिए खुद अच्छा prodact खरीद कर लाता | कस्टमर की जरूरतों के हिसाब से products उपलब्ध करवाता|

वह इन products को आस पास के  स्टोर से भी कम कीमत पर एक डिस्काउंट के रूप मे अपने कस्टमर को बेचते | 

 

 

पूरे शहर मे हुए मशहूर

कम कीमत पर अच्छा product मिलता देख सैम वॉल्टन का स्टोर पूरे शहर मे मशहूर हो गया | इसके इलवा वो customar sarvice पर भी बहुत ध्यान देते थे | जिसके चलते स्टोर का बिज़नस 3 साल मे 3 गुना बढ़ गया |

लेकिन कहते हैं न की गलतियाँ हर इंसान से ही ही होती है और एक सफल इंसान अपनी गलतियों से कुछ नया सीखते है |

ठीक ऐसे ही  सैम वॉल्टन से भी एक गलती हुई वो गलती यह थी की –जब सैम वॉल्टन ने स्टोर खरीदा था तो उसने इस स्टोर की लीज़ पर ध्यान नहीं दिया था जो की अब खत्म होने वाली थी |

 

बड़ा झटका

इधर सैम वॉल्टन का स्टोर खूब चलता देख प्रॉपर्टी के मालिक के मन मे लालच आगया

जिसके चलते वो चाहता था की यह स्टोर उसका बेटा चलाए| इसलिए उस प्रॉपर्टी के मालिक ने सैम वॉल्टन को  जगह की लीज़ को कुछ समय के लिए और बढ़ाने से मना कर दिया |

 

जिसके चलते सैम वॉल्टन को अपना सारा स्टॉक बेचना पड़ा | सैम वॉल्टन के लिए यह  एक बड़ा झटका था |

यहाँ पर भी इस इंसान ने हार नहीं मानी | इसके बाद स्टॉक बेच कर सैम वॉल्टन  को जो 50 हजार डॉलर मिले थे उन पैसों से वह अपने नए स्टोर के लिए जगह तलाशने लगा |

 

इसके इलवा वह अपने कंपीटिटर के स्टोर्स की भी अच्छे से स्टडी करने लगे | इसके बाद इस बंदे ने एक बड़ी रिटेल छें स्टोर की फ्रेंचईजी लेकर अपना नया स्टोर खोल लिया |

इसी के साथ अपने स्टोर मे कई नए आइडियस लागू करते हुए लगभग सात साल के अंदर 16 और नए स्टोर खोल दिये |

walmart success story

 

लेकिन सैम वॉल्टन अब कुछ नया और कुछ बड़ा करना चाहता था | जिसके चलते इस इंसान के मन मे आइडिया आया की छोटे शहरों मे बिग डिस्काउंट स्टोर खोले जाने चाहिए तथा  कुछ प्रोडक्टस पर डिस्काउंट देने की बजाय यदि सब products पर डिस्काउंट दिया जाए तो ज़्यादा sales से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है |

 

फिर जब सैम वॉल्टन   ने अपना यह आइडिया कंपनी के  उस इंसान से शेयर किया जिसकी फ्रेंचाईजी के स्टोर सैम वॉल्टन ने खोल रखे थे |

 

लेकिन कंपनी को सैम वॉल्टन   का यह आइडिया बिलकुल पसंद नहीं आया |

 

 

जिसके चलते सैम वॉल्टन   ने अपने इस आइडिया के दम पर अपना खुद का स्टोर खोलने की   ठान ली |

बस फिर क्या था इसके बाद सन 1962 मे अपने छोटे भाई के साथ अपने पहले मेगा स्टोर की शुरुआत की | इस मेगा स्टोर का नाम रखा गया walmart |

इसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और 7 सालों मे walmart को दुनिया का नंबरवन रिटेल स्टोर बना दिया |

 

walmart
walmart

प्रोडक्टस के sales को लेकर अपने इसी नए तरीके तथा क्रिएटिव आइडिया के चलते सैम वॉल्टन (sam walton) ने पूरे रिटेल सैक्टर की दुनिया ही बदल कर रख दी |

 

यह एक ऐसा स्टोर था जिसमे एक ही छत्त के  नीचे कस्टमर को अच्छी quality मे लगभग हर प्रकार के product सस्ते दामो मे उपलब्ध हो जाते थे | जिससे लोगो को कही और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी |

 

उनका यह मेगास्टोर लोगो मे बहुत पोपुलर हुआ | जिसके चलते जबर्दस्त profit हुआ और 7 सालों मे मेगस्टोर की संख्या बढ़ कर 18 हो गई |इसके बाद 1980 तक इस स्टोर की संख्या बढ़कर 276 हो गई |इस प्रकार हर साल यह संख्या बढ़ती गई |

 

जिसके चलते इस स्टोर की ब्रांचिस भी दूसरे कई शहरों मे खुलने लगी | इसके बाद 78 वर्ष की आयु मे सैम वॉल्टन देहांत हो गया | लेकिन आज भी  के सैम वॉल्टन  के द्वारा लगाया गया walmart  के नाम पर मेहनत और कामयाबी के वृक्ष की शाखाएँ आज पूरी दुनिया मे फैल रही है |

 

तो दोस्तो इस कहानी से हमे यह सीखने को मिलता है की अपने लक्ष्य को प्रपट करने के लिए खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है | अपने काम को लेकर एक जुनून होना चाहिए जिससे परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी आए कदम कभी पीछे नहीं हटते |

 

काम वही करे जो आपको पसंद को इससे आप हर अगले दिन उस काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे | काम के प्रति आपका पैशन ही आपको तेजी से कामयाबी की तरफ लेकर जाएगा |

खुद पर और अपनी काबिलियत पर इतना विश्वास रखें की किसी दूसरे के नकारात्मक विचार आपके हौसलों को हिला न सके |

 

सीने मे कामयाबी ( success) की आग लगा देने वाली  मन मे कामयाबी (success) का जुनून भर देने वाली खूब सारी  powerful motivational videos को देखने के लिए  ?यहाँ click करें 

ऐसी ही और प्रेरणादायक (motivational) success life story पढ़ने के लिए नीचे देखे.

?दुनियां की सबसे प्रेरणादायक कहानियाँ जरूर पढे ?

जीवन बदल देने वाली ज्ञान से भरी अद्भुत कहानियाँ जरुए पढे ?

 

बच्चो के लिए बेहद ज्ञान सी भारी कहानियां जरूर पढे ?

 

ऐसी ही और प्रेरणादायक motivational & success life story पढ़ने के लिए नीचे देखे.

 

जरूर पढ़े – hima das inspirational story in hindi

himadas

 


Spread the love

Leave a Comment

mauryamotivation