page contents

Motivational poem hindi | प्रेरणादायक कविताए

Spread the love

नमस्कार दोस्तों स्वागत आपका motivational poem hindi मे.मोटिवेशनल कविताएं हमें विभिन्न प्रकार से मोटिवेट करने का काम करती है साथ ही मुश्किल समय में संघर्ष करते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है। मोटिवेशनल कविताएं हमें याद दिलाती है, मेहनत और समर्पण के साथ काम करना चाहिए, संघर्ष के दिनों में कभी हार नहीं मानना चाहिए। इसलिए आज के आर्टिकल में motivational poem Hindi  के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके उत्साह से भर देगी। आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें-

       

Motivational poem hindi प्रयास करो 

 

motivational-poem-hindi

हर दिन एक नई कहानी की शुरुआत करो..

तुम आगे बढ़ने का प्रयास करो

 

लक्ष्य बनाओ जीवन मे तुम इक..

हर चुनौती से लड़ा करो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

खुली आँखो से जो देखे थे ख्वाब कभी 

उस सपने को तुम  साकार करो

प्रयास करो प्रयास करो…

 

हकीकत मे बदला है सपनो को

ऐसे कई वीर हुए

तुम भी खुद पर विश्वास करो

प्रयास करो प्रयास करो

 

नामुमकिन है ! कुछ नहीं जीवन मे

ऐसा लोग महान कहते है

सम्भव है,सब, !जो ठाना है वो करो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

मुसीबत तो है बारिश सावन की

जो कब बरसे कुछ पता नहीं

इरादे तोड़े जो तुम्हारे ! उन गड्डो से तुम ना डरो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

ताकत विश्वास की मेहनत ईमान की करो

अवश्य मिलेगी सफलता भी इक दिन

ईश्वर पर विश्वास करो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

जीवन है कठिनाई से भरा

हर दिन लेती है परीक्षा

तुम खुद को तैयार करो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

 

बुरा जो भी बीत गया

उस पर तुम ना शोक करो

आगे बढ़ो बदल दो जीवन

प्रयास करो प्रयास करो, 

 

 है तुममें ताकत अपनी तकदीर बदलने की

हौसले बुलंद करो और शुभ कर्म करो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

है यकी तुमको खुद पर

तो अपनी मेहनत पर विश्वास करो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

असफलता तुम्हें तोड़ ना पाए,,

चुनौती के रूप में इसे स्वीकार करो।।

प्रयास करो प्रयास करो 

 

दुख की आंधी आएंगी जीवन मे

इरादे तुम्हारे वो तोड़ेंगी

पर पथ पर तुम अडिग रहो

प्रयास करो प्रयास करो..

 

रोकेंगे कई हालात तुम्हे

दर्द भरा यह जीवन होगा 

हिम्मत कर तुम आगे बढ़ो

प्रयास करो प्रयास करो 

 

 सफलता तुम्हे पुकार रही

हार ना मानोजीवन मे तुम 

जीत के लिए फिर प्रयास करो

 

मेहनत कभी नहीं जाती है व्यर्थ

इक दिन रंग ये लाएगी 

तुम्हारी मेहनत ही तुम्हें सफलता दिलाएगी..

खुद की मेहनत पर विश्वास करो।।

प्रयास करो प्रयास करो 

 

Motivational poem hindi man ka vishvas 

 

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती…

हिम्मत रखनें वालों की कभी हार नहीं होती।।

 

नन्ही चींटीं  दाना लेकर  चढ़ती है जब दिवार पर .

तो दीवार से सौ बार फिसलती है।।

मन का विश्वास रगों में हौसला भरता है..

चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना, ना अखरता है।।

 

कोशिश करने वालों की मेहनत बेकार हर बार नहीं होती..

हिम्मत रखने वालों की कभी हार नहीं होती।।

 

डुबकियां सिंधु में बार-बार गोताखोर लगाता है..

जा जा कर ख़ाली हाथ वापस लौट आता है।। 

 

यूं ही आसानी से नहीं मिलते मोती गहरे पानी में..

बार-बार सिंधु में गोता लगाना पड़ता है।।

 

इसलिए उसकी मुट्ठी ख़ाली हर बार नहीं होती..

हिम्मत रखकर मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।।

 

असफलता सिर्फ एक चुनौती है,उसे स्वीकार करो..

जो कमी रह गई उसे देखो और सुधार करो।।

 

जब तक ना मिले सफलता तब तक नींद चैन को त्यागो तुम..

संघर्षों के मैदान में डटे रहो, मैदान छोड़ मत भागो तुम।।

 

बिना कुछ किये किसी की जय जयकार नहीं होती

हिम्मत रखनें वालों की कभी हार नहीं होती।।

 

prernadayak kavita kuch kaam karo

 

ना निराश करो मन को बस प्रयास करो

   कुछ काम करो, कुछ काम करो।।

जग में रहकर खूब नाम करो..

    यह जन्म मिला क्यों।।

 

यह जानने का प्रयास करो,,

यूं हीं ना समय को बर्बाद करो।।

 

ना निराश करो मन को बस प्रयास करो..

संभले और समय का सदुपयोग करो।।

 

यूं ही नहीं मिलती सफलता,

अमृत समय का रसपान करों।।

 

 नर हो न निराश करो मन को

 निज़ गौरव का नित ज्ञान करों।।

 

ना निराश करो मन को बस प्रयास करों..

कुछ काम करो, कुछ काम करो।।

जग में रहकर खूब नाम करो..

यह जन्म मिला क्यों विचार करो।।

 

motivatioanl poem hindi निरंतर बढ़ते जाओ

 

रूकावटों को तोड़ो, निरंतर बढ़ते जाओ..

सपनों के पीछे भागों, सफलता की ओर बढ़ते जाओ।

 

जीवन की रोशनी में, सपनों को जगाओ..

अपनी मेहनत और उम्मीदों को सजाओ।

 

हार को भूलकर, निरंतर चलते जाओ..

मोटिवेशन से भरपूर यह रसों, सपनों को पूरा करते जाओ।

 

जीवन का सफर है, सपनों का सफर है..

जब तक आपकी मेहनत है, तब तक है आपका सफर है।

 

सपनों की ओर बढ़ो, निरंतर बढ़ते जाओ..

सफलता की ऊंचाइयों को छूने का इरादा रखों।।

 

 Conclusion-

इन कविताओं में बताया गया हैं, जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, उम्मीद, और संघर्ष की आवश्यकता होती है। हालांकि कभी-कभी हार और असफलता मिलती हैं, लेकिन हिम्मत और संघर्ष के साथ आगे बढ़ना ही हमारे सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग होता है। यह कविताएँ हमें साबित करती हैं कि मुश्किलों का सामना करके ही हम सफलता पा सकते हैं, और मेहनत करके अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

 


Spread the love

Leave a Comment

mauryamotivation